ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 20, 2026 03:59 PM IST
राज्य

हरीश रावत का रोड शो राजनीतिक ड्रामे के सिवा कुछ नहीः भाजपा

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत के  रोड शो पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चैहान और मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने हरदा को घेरने की कोशिश की।
विधायक विनोद चमोली ने कहा कि हरदा से बेहतर ड्रामेबाज नेता कोई और नहीं है। जो कल तक इस्तीफा दे रहे थे, वे आज जोरदार स्वागत करा रहे हैं। सच यह है कि जनता की नजरों में कांग्रेस पार्टी एक्सपोज और उनके नेता फ्यूज साबित हो गए हैं। चमोली ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री काल में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर था। यहां तक कि अब तक उस समय हुए भ्रष्टाचार की कलई खुल रही है, अभी तक वह कड़ियां जुड़ी हुई हैं। उन्हांेने  कहा कि हरदा शक्ति प्रदर्शन करके कांग्रेस पर फिर से दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कांग्रेस या उत्तराखंडियत से लेना-देना नहीं है।भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कटाक्ष किया कि चुनावों में हार का रिकॉर्ड बनाने वाले हरीश रावत से कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से जनता छुटकारा पाना चाहती है। लिहाजा ऐसे प्रदर्शनों एवं कार्यक्रमों से 27 के नतीजों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक समूचे उत्तराखंड में भगवा लहराना तय है। उन्होंने कहा, हरदा अधिकांश चुनाव हारे। कहा, हरदा और कांग्रेस के इस तरह के कार्यक्रम, इस तरह के प्रदर्शन और इस तरह की सोच से भाजपा पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि यह शक्ति प्रदर्शन आखिर किसके लिए है। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने के लिए, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को संदेश देने के लिए या फिर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता साबित करने के लिए। चैहान ने कहा कि कांग्रेस में हरीश रावत को जिस तरह लगातार हाशिये पर किया गया, वह किसी से छिपा नहीं है। रोड शो कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का एक और अध्याय बनता दिखाई दे रहा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×