ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 25, 2026 04:44 PM IST
  • Updated: March 25, 2026 04:55 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई: सुपरवाइजर 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यालय बाल विकास अधिकारी, रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई बुधवार को विजिलेंस थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 6/2026 के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी सुपरवाइजर ने प्रमोशन कराने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।

इस गिरफ्तारी के बाद विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मामले में डीपीओ कार्यालय के अधिकारी धर्मवीर सिंह का नाम भी सामने आया है, जिसके बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सतर्कता टीम अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बाल विकास विभाग और प्रशासनिक तंत्र में इस घटना के बाद खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

फिलहाल सतर्कता विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटा हुआ है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×