ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 04, 2026 01:41 PM IST
  • Updated: April 04, 2026 01:41 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब और अव्यवस्था रोकने बड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, बेचने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार और चौकी रेल/बाजार पुलिस टीम ने रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग और रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में 39 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। इसके अलावा रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगे एक बुलेट मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया गया। पुलिस ने कहा कि शहर में कानून और शांति बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×