हरिद्वार नगर निगम की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आगामी 6 अप्रैल को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगी। लंबे समय से बैठक न होने के कारण पार्षद लगातार इसकी मांग कर रहे थे, जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के पार्षदों ने मेयर किरण जैसल से मुलाकात कर जल्द बैठक बुलाने की मांग की थी। अब मेयर किरण जैसल ने बैठक की तिथि घोषित कर दी है। इस बैठक में सराय क्षेत्र में मीट की दुकानों के आवंटन समेत कुल 45 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। होली, रमजान और लगातार छुट्टियों के कारण बैठक आयोजित नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब इस अहम बैठक को लेकर पार्षदों में उत्साह है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik