ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 07, 2026 02:01 PM IST
  • Updated: February 07, 2026 02:04 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार: पति ने दवा में जहर मिलाकर बीमार पत्नी की हत्या की कोशिश, इलाज के दौरान महिला की मौत

हरिद्वार।
उत्तराखंड के बहादराबाद क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी बीमार पत्नी को दवा देने के बहाने पानी में सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दी। महिला की हालत गंभीर हो गई और उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शादी और विवाद:
पुलिस के अनुसार, मृतका की शादी 20 साल पहले मिर्जापुर के अफजाल से हुई थी। पिछले एक साल से महिला बीमार थी। आरोप है कि अफजाल पैसों की मांग को लेकर पत्नी को अक्सर प्रताड़ित करता था। इसी लालच और विवाद के कारण उसने पत्नी को मारने की साजिश रची।

दवा में जहर:
24 जनवरी को अफजाल ने महिला को विश्वास में लेकर दवा खिलाने के बहाने पानी में सल्फास की गोलियां मिला दी। जहर पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ी और उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया।

एम्स में इलाज के दौरान मौत:
निजी अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। कई दिनों तक इलाज के बावजूद महिला की मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई:
महिला के भाई की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने आरोपी अफजाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल में दर्ज महिला के बयान को इस केस में सबसे अहम सबूत माना है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×