ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 01, 2026 09:09 PM IST
  • Updated: March 01, 2026 09:40 PM IST
उत्तराखंड

अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का बड़ा वार: शांतिपुरी में आम की लकड़ी से भरा पिकअप पकड़ा वन टीम देखते ही चालक फरार, वाहन व लकड़ी जब्त |

अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। शांतिपुरी नंबर- 4 क्षेत्र के पास वन सुरक्षा टीम ने आम प्रजाति की लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वन विभाग को 1 मार्च 2026 को खास मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध कटान की लकड़ी वाहन से किच्छा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर वन सुरक्षा टीम ने घेराबंदी कर वाहन संख्या UK04 CA 7875 को रोकने का प्रयास किया। टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
जांच में पुष्टि हुई कि पिकअप में आम प्रजाति के वृक्षों का अवैध कटान कर बिना वैध प्रपत्रों के लकड़ी परिवहन किया जा रहा था, जो वन अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है।
वन टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन और बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर निजी संसाधनों की मदद से डॉली रेंज वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए वाहन और लकड़ी को डॉली रेंज स्टाफ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
वन विभाग ने फरार चालक की तलाश तेज कर दी है और संबंधित तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। लगातार हो रही सख्त कार्रवाइयों से क्षेत्र में लकड़ी तस्करों में वन विभाग का खौफ साफ नजर आने लगा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×