ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 26, 2026 11:47 AM IST
  • Updated: March 26, 2026 11:47 AM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, कई पेट्रोल पंप हुए खाली

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर में ईंधन की सप्लाई में कमी के चलते कई पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं, जबकि अन्य पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं।

पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा के अनुसार, शहर में भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के लगभग 80 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां प्रतिदिन करीब 10 लाख लीटर ईंधन की आपूर्ति होती है।

हालांकि, पिछले दो दिनों से सप्लाई में लगभग 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जिससे शहर के पांच से अधिक पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म हो गया है। खासतौर पर नैनीताल रोड और रामपुर रोड के कई पंप पूरी तरह खाली हो चुके हैं।

स्थिति यह है कि ईंधन की कमी की खबर फैलते ही लोग टंकी फुल करवाने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े हैं, जिससे बिक्री में करीब 25 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। कई स्थानों पर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं।

वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन का कहना है कि कंपनियों की ओर से आपूर्ति जारी है और किसी प्रकार की वास्तविक कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पेट्रोल पंप समय पर भुगतान करते हैं, तो सप्लाई सामान्य बनी रहेगी।

फिलहाल, सप्लाई और मांग के इस असंतुलन ने शहर में अस्थायी संकट की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×