ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 28, 2026 01:09 PM IST
  • Updated: March 28, 2026 01:10 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, नगर निगम दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल

Haldwani। नगर निगम क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूर घायल हो गए।

यह घटना मंगल पड़ाव पुलिस चौकी के पास की बताई जा रही है, जहां नगर निगम की एक दुकान में निर्माण कार्य चल रहा था। जानकारी के अनुसार, पुरानी संरचना को हटाकर नया निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान लगभग 6 फीट के पुराने शटर को हटाकर उसकी जगह मुख्य मार्ग की ओर 12 फीट का नया शटर लगाने की प्रक्रिया जारी थी।

कार्य के दौरान अचानक दुकान की छत का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और दोनों मजदूरों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह हादसा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर भी सवाल खड़े करता है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×