ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 01, 2026 08:42 PM IST
  • Updated: February 01, 2026 08:43 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी नगर निगम सभागार में सामूहिक रूप से सुना गया केंद्रीय बजट, महापौर गजराज बिष्ट ने बजट 2026 की सराहना की

आज नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में सामूहिक रूप से संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को बजट पेश करते सुना।
महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि माननीय वित्त मंत्री ने बजट 2026 में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की घोषणा की एवं मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब बनाने की बात कही, इसके साथ-साथ कैंसर की 17 दवाओं पर से आयात शुल्क हटाया गया। हीमोफिलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां भी ड्यूटी फ्री की गई। 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्‍स बनाई जाएंगी और करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेंगे। मेरा मानना है स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर देता यह बजट बताता है, मोदी सरकार "सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास" को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभागार में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक डा. मोहन बिष्ट, राज्य मंत्री नवीन वर्मा, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेन्द्र कोश्यारी, प्रदेश मंत्री विजयालक्ष्मी चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री प्रताप रैकवाल, पंकज अधिकारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली सहित कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×