ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 07, 2026 12:16 PM IST
  • Updated: April 07, 2026 12:17 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में नाबालिग गर्भवती मिलने से हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाई गई 16 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। इस जानकारी के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग को अचानक पेट दर्द होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि वह करीब दो माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने नैनीताल रोड स्थित वैलेजली लॉज निवासी एक युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मुकुल पाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी ने बताया कि मामले में डीएनए सैंपल लिया जाएगा, जिससे जांच को मजबूत किया जा सके। वहीं पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट से गर्भपात की अनुमति भी मांगी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×