ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 10, 2026 04:58 PM IST
  • Updated: February 10, 2026 05:02 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी: सोने के आभूषण बनाने के नाम पर सुनार फरार, पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी

हल्द्वानी: हल्दूचौड़ में एक सुनार नीरज ने ग्राहकों से सोने के आभूषण बनाने और पुराने जेवर चमकाने के नाम पर सोना और नकदी लिया और अचानक फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों ने आज दोपहर एसएसपी हल्द्वानी कार्यालय में जाकर सामूहिक धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दी।

सूत्रों के अनुसार, सुनार नीरज ने कई लोगों से सोना और नकदी ले रखी थी। हल्द्वानी के गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने बताया कि उन्होंने नीरज को 1.85 लाख रुपये और 20 ग्राम सोना देकर आभूषण बनाने को दिया था। आभूषण 8 फरवरी को मिलने थे, लेकिन नीरज 6 फरवरी को ही दुकान बंद कर फरार हो गया। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि नीरज ने कुल 20 ग्राम, 21 ग्राम, 26 ग्राम समेत अन्य सोने के आभूषण बनाने और चमकाने के नाम पर रुपये व सोना लिया और भाग गया। शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि मुखानी थाने में सोमवार को भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

एसएसपी हल्द्वानी मंजूनाथ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ मुखानी सुशील जोशी और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को आरोपी की धरपकड़ के लिए तुरंत लगाया।

पुलिस अब नीरज की पत्नी और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर सुनार की गिरफ्तारी और पीड़ितों की रकम व सोना लौटाने की कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×