ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 27, 2026 09:40 PM IST
  • Updated: March 27, 2026 09:44 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में डायल 112 का दुरुपयोग पड़ा महंगा, झूठी सूचना पर ₹10,000 जुर्माना

आपातकालीन सेवा डायल 112 का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ काठगोदाम पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले एक व्यक्ति पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया है।

मामला देवलातल्ला (गोलापार) निवासी त्रिवेणी चंद्र पाठक से जुड़ा है, जिन्होंने 26 मार्च को डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी कार ‘मधुबन बैंक्वेट हॉल’ के पास से चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और सिटी पेट्रोल व चीता मोबाइल टीम को मौके पर भेजकर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने कार को पास ही एक सुनसान स्थान से बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वाहन स्वामी खुद ही गाड़ी खड़ी करने की जगह भूल गया था और बिना पुष्टि किए चोरी की झूठी सूचना दे दी।

सरकारी संसाधनों और आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत ₹10,000 का चालान किया। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति से लिखित माफीनामा भी लिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×