ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 07, 2026 11:44 AM IST
  • Updated: April 07, 2026 11:46 AM IST
उत्तराखंड

हल्दूचौड़ क्षेत्र में आज गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, तय रोस्टर जारी

हल्दूचौड़ क्षेत्र में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा गैस वितरण का रोस्टर जारी किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को लाइन में लगने की परेशानी से राहत मिल सके।

रोस्टर के तहत 25 एकड़ कॉलोनी, लालकुआं वार्ड-05, हरीपुर बच्ची, हरीपुर लच्छी, धनपुर, राधाबंगर, सिंघल फार्म, देवरामपुर, परमा, जयराम, तुलारामपुर, दुर्गापालपुर मोतीराम, पेशकारपुर और हल्दूचौड़ जग्गी सहित कई इलाकों में गैस की आपूर्ति की जाएगी। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि केवल 01 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कन्फर्म कराने वाले उपभोक्ताओं को ही इस वितरण में सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को अगली सूची में शामिल किया जाएगा।

क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 100 प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी या वितरण स्थल पर भीड़ न लगाएं, क्योंकि सीधे घर-घर गैस पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस वाहन का इंतजार घर पर ही करें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×