हल्दूचौड़ गौधाम में इस्कॉन के श्रील नव योगेंद्र महाराज के आगमन पर क्षेत्रवासियों और भक्तों ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह महिलाओं ने कुमाऊनी परिधान पहनकर आरती, फूलों की वर्षा और शंखध्वनि के साथ महाराज का अभिनंदन किया। सैकड़ों भक्तों ने उनकी उपस्थिति का आनंद लिया। आश्रम में महाराज ने क्षेत्रवासियों को भगवान कृष्ण के स्मरण और सत्कर्म के महत्व की शिक्षा दी। उनका संदेश था कि संसार केवल क्षणिक भोग और विलास का माध्यम है, और भगवान का स्मरण कर सत्कर्म करने से ही आत्मा को मुक्ति और बैकुंठ धाम की प्राप्ति संभव है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik