ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 13, 2026 12:11 PM IST
  • Updated: March 13, 2026 12:12 PM IST
उत्तराखंड

NH पर पलटी कार, पुलिस की तत्परता से बची चालक की जान

चमोली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वाहन चालक की जान बच गई। हादसा चौकी घोलतीर क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार टाटा टियागो कार (UK07 FK 5694) राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

तुरंत शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू के कारण बड़ा हादसा टल गया।

वाहन चालक की पहचान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, पुत्र स्व. भगवान सिंह बिष्ट, निवासी सिलोडी, नारायणबगड़ (जिला चमोली) के रूप में हुई है।

चालक ने बताया कि वह ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया।

पुलिस ने की अपील

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय गति सीमा का विशेष ध्यान रखें और पूरी सावधानी के साथ ड्राइविंग करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

पुलिस की तत्परता और त्वरित रेस्क्यू के चलते इस हादसे में चालक की जान सुरक्षित बच गई, जिसे स्थानीय लोगों ने भी सराहा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×