देहरादून। सोमवार को गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह भगवान गणपति की स्थापना धूमधाम के साथ की गयी। इस दौरान लोगों ने जमकर रंग गुलाल उडाये और गणपति भगवान को धूमधाम से स्थापित किये गए।
सोमवार को यहां शहर भर में गणेश चतुर्थी की धूम दिखायी दी। जगह जगह पंडाल लगाये गये और गणपति भगवान की स्थापना की की गयी। सुबह से ही जगह-जगह पंडाल सजाये गये और गणेश भगवान को लाने की तैयारियां शुरू हो गयी थी।
मोती बाजार युवा गणपति सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सुबह से ही गणपति भगवान के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी थी। दिन तक वहां गणपति को विराजमान किया गया। वही गणपित सेवा समिति डांडीपुर मन्नूगंज के पदाधिकारियों ने भी भगवान गणपति को लाने की तैयारियां सुबह से ही शुरू कर दी थी। इसके साथ ही पटेलनगर, धामावाला बाजार, करनपुर, रायपुर व अन्य स्थानों पर भी गणपति भगवान के आगमन की धूम देखी गयी। सभी स्थानों पर शुभ मुहरत के समय अनुसार गणपति भगवान को लाने की तैयारियां की गयी थी। इसके साथ ही सोमवार से गणपति महोत्सव शुरूआत हो गयी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik