ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 27, 2026 04:40 PM IST
अपराध

सामूहिक दुष्कर्म मामलाः आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले, पुलिस पहचान में जुटी

रुद्रपुर । सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती को भूरारानी रोड से बाइक पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपितों की सीसीटीवी में फुटेज पुलिस को मिल गई है। जिसके बाद से पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके लिए पुलिस और एसओजी के चार टीम लगी हुई है।
रुद्रपुर में किराए में रहने वाली सिडकुल कर्मी युवती शनिवार रात अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंच गए और उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद जबरन दोनों युवकों व दोनों युवतियों को बाइक सवार दो युवक उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर हाइवे की ओर ले जाने लगे। रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह बच निकले। जबकि दूसरे युवक और युवती को आरोपित अपने साथ गदरपुर हाइवे की ओर ले गए। वहां आरोपितों ने युवक को रास्ते में उतार दिया, जबकि युवती को अपने साथ जबरन ले गए। जिसके बाद गदरपुर थाना क्षेत्र में जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, इससे पहले बाइक से युवती के साथ कूदे युवक ने पुलिस के 112 पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस रात भर पीड़िता की तलाश करते रही लेकिन नहीं मिली। जिसके बाद वह रविवार सुबह पुलिस को मिली थी।
मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही काशीपुर रोड स्थिति फ्लाई ओवर से गदरपुर तक लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर उसमें तीनों आरोपित कैद मिले है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि आरोपित की पहचान कर उन तक जल्द पहुंच गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×