ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 28, 2026 03:31 PM IST
अपराध

साक्ष्य जुटाने ले जाते समय गैंररेप के आरोपियों की जमकर धुनाई

रुद्रपुर। चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए ले जाया गया। इस दौरान पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ ने आरोपियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और आरोपियों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर वहां से रवाना किया गया। इस दौरान लोगों ने उत्तराखंड पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से जारी है तथा सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। बता दें कि भूरारानी रोड से युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया। घायल आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पुलिस तीनों आरोपियों को साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×