ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 29, 2026 01:23 PM IST
अपराध

सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में चार ग्रामीणों पर मुकदमा

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बंद पड़े मालदेवता-सेरकी-सिल्ला-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग को खोलने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। साथ ही कर्मचारियों के साथ हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 28 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10.50 बजे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की टीम जेसीबी मशीन से भारी बारिश के कारण मलबे से बंद हुए मालदेवता-सेरकी-सिल्ला-भैंसवाड़ा गांव मोटर मार्ग को खोशिकायत में आरोप है कि ग्राम प्रधान श्याम सिंह पयाल, सुरेश जबाड़ी, पंवार हार्डवेयर, रतन हार्डवेयर से जुड़े लोग और अन्य ग्रामीणों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी और उन्हें खाई में धकेलने का प्रयास किया। घटना में वाहन चालक ऋतिक, पीड़ित नितिन चैहान और अमित जटोदिया घायल हो गए। नितिन के हाथ की एक उंगली टूटने की भी बात शिकायत में कही गई है। घटना की सूचना जिला आपदा केंद्र और एसडीएम देहरादून को भी दी गई। आरोप है कि इस दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को मार्ग बाधित होने की जानकारी काफी समय पहले दी गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी काफी देर से मौके पर पहुंचे. जिससे ग्रामीण नाराज थे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×