हरिद्वार। देर रात हरकी पैड़ी में चार यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान यात्रियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की शर्मनाक हरकत का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
हरियाणा से चार यात्री हरकी पैड़ी पर आए हुए थे। चारों ने शराब पी हुई थी। चारों यात्री जब बाजार में पहुंचे तो उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था. इतना ही नहीं, चारों महिलाओं से अभद्र व्यवहार भी कर रहे थे। इस घटना को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है. वीडियो महिलाओं से भी अभद्रता की हरकतें भी कैद हुई है।
बताया जा रहा है कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे। जब युवकों ने हुड़दंग की हदें पार कर दी तो, आसपास मौजूद तीर्थ पुरोहित और अन्य लोग एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पहले तो लोगों ने शराब के नशे में धुत युवकों को काफी खरी खोटी सुनाई और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और संबंधित युवकों को गंगा घाट से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस के पहुंचने पर कुछ युवकों ने भागने का प्रयास किया। वहीं एक युवक तो इतना नशे में था कि उससे गंगा से बाहर तक नहीं निकला जा रहा था। उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। पुलिस ने सबको हिरासत में लिया और थाने लाया गया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik