ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 20, 2026 03:59 PM IST
उत्तराखंड

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व सीएम खंडूड़ी का अंतिम संस्कार

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के श्मशान घाट पर हुआ। राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अनिल बलूनी समेत तमाम सांसद, कैबिनेट मंत्री और नेता श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) बीसी खंडूड़ी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। बीसी खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। मीडिया से अनुभव साझा करते हुए भी तमाम नेताओं ने भुवन चंद्र खंडूड़ी के जीवन को अनुशासन और जन सेवा की मिसाल बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत भुवन चंद्र खंडूड़ी का अचानक जाना अपूर्णीय क्षति है। वो हमारे अभिभावक थे। उनका पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि,
खंडूड़ी जी सद्चरित, अनुशासन और विकास के उदाहरण थे. आज वो हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके यह काम हमें हमेशा याद आते रहेंगे। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए उदाहरण हमेशा के लिए लाभदायक रहेंगे और काम आते रहेंगे.र्गदर्शन हमें मिलता रहा है। उनकी कमी को पूरा किया नहीं जा सकता, लेकिन उनके आदर्श हमें हमेशा याद आते रहेंगे.सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि खंडूड़ी जी ने देश के देश के विकास में अहम योगदान दिया है। उनके द्वारा बनाए गए सड़कों के जाल आज भी देश के काम आ रहे हैं। वो देश के अंदर स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी योजना लेकर आए थे वो, देश के काम आ रहे हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×