ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 24, 2026 05:17 PM IST
उत्तराखंड

पत्ते साफ करने के दौरान खाई में गिरे वन कर्मी की मौत

नैनीताल। शुक्रवार सुबह  शहर के ऊंचाई बाले क्षेत्र स्नोव्यू में एक अस्थायी वन कर्मचारी की सरकारी क्वाटर के आगे पत्ते साफ करने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौत की वजह जंगल की आग बुझाने के दौरान गिरना बताया है जबकि वन वि आग भाग ने इससे इन्कार किया है।वन विभाग के नैनीताल नगरपालिका रेंज के अंतर्गत स्मोव्यू में वन कर्मी आनंद लाल विभागीय क्वाटर में अकेलेसूचना पर सभासद जीनू पांडे, पूर्व सभासद दीपक भोलू सहित अन्य लोग पहुंचे और गंभीर हालत में आनंद को बीडी पाण्डे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की सहित वन कर्मचारी पहुंच गए। मृतक के शव पंचनामा भरकर फिलहाल शव मोर्चरी में रखा गया है। 53 वर्षीय आनंद पुत्र किशन राम अविवाहित बताया जा रहा है। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे वह घर के आगे पत्तियों की सफाई कर रहे थे तभी असंतुलित होकर खाई में जा गिरे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×