ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 26, 2026 04:40 PM IST
उत्तराखंड

गुर्जरों की बस्ती में लगी आग,छह घर पूरी तरह जलकर खाक

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर में स्थित गुर्जरों के डेरों/ घरों में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने  घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किन्तु इस दौरान इस अग्किांड में छह घर पूरी तरह से राख हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, सहसपुर थाना क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर के गुर्जर बस्ती में अचानक आग लग गई। घास फूस से बने कच्चे घरों में लगी आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। ऐसे में करीब 6 घरों को आग की लपटों ने अपनी चपेट में लेकर पूरी तरह राख कर दिया। कच्चे मिट्टी और घास फूस से बने इन घरों में जीवन यापन करने के लिए रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इन कच्चे घरों के अलावा आसपास और भी घरों को आग की लपटों से भारी मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों और फायर सर्विस की दो गाडियों ने बचा लिया। एसएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि पूछताछ पता चला कि घरों के बडे लोग खेतों में गेहूं की कटाई के लिए गए थे। घरों पर छोटे बच्चे ही मौजूद थे। तभी एक घर की रसोई की चिंगारी सूखे घास फूस में लग गई। जिसके कारण आग फैल गई और अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह लोग मवेशियों को पालकर अपना जीवन बसर करते हैं, लेकिन आग ने सब स्वाहा कर दिया। जिनके घरों/डेरों में आग लगी है, उन पीड़ितों के नाम मुस्तका पुत्र कासिम, सदाम पुत्र मुस्तका, याकूब पुत्र गुस्तफा, यामीन, जाफर पुत्र मुस्तफा, बसीर पुत्र गुलाम है। सभी सहसपुर के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर के गुर्जर बस्ती निवासी हैं। जो घर जल जाने के बाद बेघर हो गए हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×