ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 14, 2026 04:07 PM IST
उत्तराखंड

सौ साल पुराने भवन में लगी आग,कई मजदूरों का सामान नष्ट

चमोली।  गुरुवार सुबह थराली क्षेत्र स्थित 100 साल पुराने एक भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भवन सड़क से दूर होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
देखते ही देखते पूरा भवन जलकर राख हो गया। भवन में रह रहे कई मजदूरों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। स्थानीय व्यापारी प्रेम बुटोला ने बताया कि यह थराली की सबसे पुरानी इमारतों में से एक थी, जिसे कपूर गली भवन के नाम से जाना जाता था। भवन काफी जर्जर हालत में था, हालांकि यहां कुछ मजदूर रह रहे थे। घटना के समय सभी मजदूर काम पर गए हुए थे, जिससे जनहानि टल गई।
उन्होंने बताया कि यह भवन सिम और पैनगढ़ के थोकदारों का था। पहले यहां ट्रेजरी सहित पूरे बाजार की चहल-पहल रहती थी। नए पुल के निर्माण के बाद बाजार दूसरी ओर शिफ्ट हो गया और यह भवन धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो गया। गुरुवार को अचानक लगी आग में पूरा भवन जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×