ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 29, 2026 02:23 PM IST
अपराध

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

रुद्रपुर। रुद्रपुर में एक 17 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध अवस्था में घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा  शहर के ही पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। परिवार में परिजनों के मुताबिक मंगलवार देर शाम  घर पर छात्रा और उसके भाई मौजूद थे। छोटा भाई काम से वापस घर लौटा और कपड़े बदलने के लिए छत पर जाने लगा। जैसे ही उसने छत का दरवाजा खोला, वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने अपनी बहन को फंदे से लटका देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और छात्रा को फंदे से नीचे उतारा। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल पिता को दी गई, जो नौकरी के कारण नौकुचियाताल में थे। पिता के घर पहुंचने के बाद बुधवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर घटना की सूचना दी गई। माता-पिता के अलावा दो भाई हैं। बड़ा भाई ब्लैंकेट फैक्ट्री में कार्य करता है, जबकि पिता नौकुचियाताल में नौकरी करते हैं और रोजाना काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×