ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 25, 2026 02:05 PM IST
अपराध

छात्रा ने की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या

नैनीताल। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित कोचिंग से संबद्ध एक पीजी में रह रही थी। फिलहाल वह डेमो कक्षाओं में भाग ले रही थी, जबकि नियमित कक्षाएं 29 जून से शुरू होनी थी। बताया जा रहा है कि छात्रा का बड़ा भाई भी इसी संस्थान से तैयारी कर नीट परीक्षा में सफल हुआ था और वर्तमान में एम्स भोपाल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। भाई की सफलता से प्रेरित होकर परिजनों ने छात्रा को भी डॉक्टर बनने के उद्देश्य से हल्द्वानी भेजा था। देर रात एक अज्ञात युवक ने मृतक छात्रा की सहेली को फोन कर बताया कि वह उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसका फोन नहीं उठ रहा है। सूचना मिलने पर सहेली ने अन्य परिचितों और पुलिस को जानकारी दी।
जब पुलिस और स्थानीय लोग पीजी पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। जब पुलिस ने किसी तरह कमरे में प्रवेश कि तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। जिसके बाद छात्रा को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम-प्रसंग या किसी व्यक्तिगत विवाद की संभावना को भी खंगाल रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। छात्रा की मां और भाई हल्द्वानी पहुंच चुके हैं। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×