रामनगर की महज 8 वर्षीय छात्रा Fariha Khan ने अपनी प्रतिभा से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए “किसमें कितना है दम” सीजन 12 के ग्रैंड फिनाले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन में पढ़ने वाली फरीहा की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले Rayat Bahra University, चंडीगढ़ में आयोजित हुआ, जहां देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच फरीहा ने अपने हुनर और मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई। उन्होंने प्रतियोगिता के शुरुआती चारों राउंड शानदार प्रदर्शन के साथ पार किए और 2 अप्रैल को हुए फाइनल मुकाबले में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
फरीहा के पिता फरीद खान ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही प्रतिभाशाली रही है और उसने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने फरीहा को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी फरीहा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik