ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 15, 2025 01:29 PM IST
उत्तराखंड

काशीपुर में अतिक्रमण से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, नगर निगम ने शुरू किया अभियान

काशीपुर। अतिक्रमण ने शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। कुछ स्थानों पर लोगों ने नालियों में पाइप डाले और सीवर टैंक बनाए, वहीं व्यापारियों ने नालियों पर टिनशेड, तिरपाल और लोहे के रैक बनाकर अवैध कब्जा कर लिया।

नगर निगम काशीपुर ने मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के तहत 14 दिसंबर 2025, रविवार को मानपुर रोड, वार्ड संख्या 40 में वृहद स्तर पर नाले और नालियों  का सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान नगर निगम ने जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध अतिक्रमण हटाया और नालियों को पूरी तरह साफ किया। इसके अलावा, नालियों में बनाए गए सीवर टैंक और पाइपलाइन का चिन्हीकरण कर हटाया गया।

इस अभियान में स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, वार्ड सुपरवाइजर राजेश, नाला टीम सुपरवाइजर राजेश बाबू टाइगर, राम कुमार, बादल खत्री, वार्ड पार्षद रवि प्रजापति, जेसीबी ऑपरेटर दीपेंद्र और शाहरूख, डंपर चालक अनूप और नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×