ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 19, 2026 12:24 PM IST
  • Updated: February 19, 2026 12:53 PM IST
उत्तराखंड

उधम सिंह नगर में खूनी हुआ घरेलू कलश: दामाद को पीटने पहुंचे ससुरालियों ने पार की क्रूरता की हदें, बीच-बचाव करने आई 70 वर्षीय बुजुर्ग सास की पीट-पीटकर हत्या

उधम सिंह नगर। देवभूमि के शांत वातावरण को रिश्तों के खून ने लाल कर दिया है। उधम सिंह नगर में एक मामूली घरेलू कहासुनी ने ऐसा तांडव मचाया कि एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। यहाँ एक कलयुगी पत्नी के मायके वालों ने 'न्याय' करने के नाम पर अपनी ही बुजुर्ग सास की जान ले ली।

बीमार बच्ची और पत्नी की बेरुखी से शुरू हुआ विवाद

घटना की पटकथा तब लिखी गई जब सोनू शाह अपनी बीमार बेटी को डॉक्टर से दिखाकर घर लौटे। घर में बच्ची रो रही थी, लेकिन पत्नी सुरभी अपने बुटीक के काम में मशगूल थी। जब पति ने ममता का वास्ता देकर बच्ची को संभालने को कहा, तो सुरभी आगबबूला हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने डंडे से पति पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया, तो सोनू अपनी बुजुर्ग मां संध्या शाह के पास जाकर सो गए, उन्हें क्या पता था कि यह रात उनकी मां की आखिरी रात होगी।

आधी रात को 'मौत' बनकर आए ससुराली

पति से झगड़े के बाद सुरभी ने काशीपुर स्थित अपने मायके फोन कर दिया। रात के करीब 12 बजे जब दुनिया सो रही थी, तब सुरभी की मां, भाई, बहन और अन्य लोग सोनू के घर धाबा बोल देते हैं।

  • बाथरूम में दामाद की पिटाई: हमलावरों ने सोनू को घसीटकर बाथरूम में बंद किया और बेरहमी से पीटा।

  • कमरे में कैद हुई ममता: जब 70 वर्षीय संध्या शाह अपने बेटे की चीखें सुनकर उसे बचाने दौड़ीं, तो हमलावरों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग महिला को एक कमरे में ले जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उनके साथ तब तक मारपीट की जब तक वह अधमरी नहीं हो गईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

घायल संध्या शाह को जब परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे, तो रास्ते में ही उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया। एक मां ने अपने बेटे को बचाते-बचाते दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई: सीसीटीवी खंगाल रही फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर में लगे CCTV कैमरों ने इस खूनी खेल की पूरी कहानी रिकॉर्ड कर ली है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

"शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।"पुलिस प्रशासन

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×