बागेश्वर। बागेश्वर जिले में शनिवार दोपहर 12.35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बागेश्वर में आए भूकंप में किसी जानमाल की हानि के कोई समाचार नही है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे 29.984 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 79.692 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बागेश्वर में भूकंप के झटकों की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik