ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 28, 2026 04:40 PM IST
अपराध

चारधाम यात्री ले जा रहा था नशे में धुत्त चालक,गिरफ्तार वाहन सीज

देहरादून। तीर्थ यात्रियों को चारधाम यात्रा पर ले जा रहे वाहन चालक को चैकिंग के दौरान पुलिस ने नशे में धुत्त पाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर उनको रवाना किया गया।
गुरूवार को यहां हरबर्टपुर बस स्टैंड पर यात्री वाहन टेम्पो ट्रेवलर को विकासनगर पुलिस द्वारा रोककर तलाशी लगी गयी तो  तो वाहन चालक नशे में प्रतीत हो रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा वाहन चालक का एल्कोमीटर से श्वांस परीक्षण किया गया, जिसमें वाहन चालक के द्वारा मानकों से अधिक शराब के सेवन किये जाने की पुष्टी हुई, जिसके पश्चात वाहन चालक, जिसके द्वारा अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र लखमेर सिंह निवासी हरिपुर तोंगिया थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताया, को अन्तर्गत धारा 185 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को एमवी एक्ट मे सीज किया गया।
उक्त वाहन के यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को चारधाम के लिए रवाना किया गया। वाहन चालक अपने वाहन से राजस्थान के 20 यात्रियों ( 11 महिला तथा 9 पुरुष) को लेकर हरिद्वार से चारधाम के लिए रवाना हुआ था।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×