ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 07, 2026 04:07 PM IST
  • Updated: May 08, 2026 03:02 PM IST
अपराध

रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार में मिला चालक का शव

नैनीताल। गुरूवार सुबह रेलवे स्टेशन की पार्किग में खड़ी  कार में  एक शव मिलने पर सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किग में खड़ी एक कार में गुरूवार सुबह एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शव मिलने की सूचना से यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त मदन राम (आयु 42 वर्ष) निवासी ग्राम आरे जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मदन राम वर्तमान में हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में निवास कर रहा था और पेशे से टैक्सी चालक था। मृतक के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जो इस घटना के बाद से गहरे दुःख में और स्तब्ध हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×