हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उप जिला मेला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो तथा आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के उद्देश्य से आज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओ का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी पंचीकरण कक्ष का निरीक्षण किया,इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ओपीडी में मरीजों एवं उनकी तामीरदारों की लंबी लाइन पाई गई,जिसके लिए उन्होंने इस समस्या के निदान के लिए एक अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक को दिए ताकि किसी भी मरीज एवं तामीरदार को काफी देर तक लाइन में खड़ा न रहना पड़े।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik