झबरेड़ा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन
देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में शिकायत निस्तारण और योजनाओं का लाभ उपलब्ध
124 शिकायतों/आवेदन प्राप्त, 22 का मौके पर समाधान
समाज कल्याण योजनाओं की अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर”का आयोजन विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक रूड़की क्षेत्र के हीराहेड़ी, डेलना और सुल्तानपुर साबतवाली ग्रामों में किया गया।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों को कुल 124 शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें शामिल हैं:
हीराहेड़ी: 75
डेलना: 16
सुल्तानपुर साबतवाली: 33
मुख्य शिकायतें/आवेदन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राजस्व एवं भूमि प्रकरण, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और शौचालय निर्माण जैसी समस्याओं से संबंधित थीं।
इनमें से 22 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जिला स्तर पर निस्तारण योग्य मामलों को जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा, जबकि शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को शासन को भेजा गया।
श्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य का प्रत्येक गरीब, किसान और पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के सभी समाज कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। यह शिविर इसी लक्ष्य को मूर्त रूप देने में ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ।
शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़, मोनू राठी, जय सिंह, चरण सिंह, अर्जुन, नेत्रपाल, सुभाष, महिपाल, श्याम सुंदर, संचित, रोहित, ग्राम प्रधान और पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik