देहरादून। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के होमगार्ड जवानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया और भोजन भत्ता, ट्रेनिंग भत्ता तथा मातृत्व अवकाश से जुड़ी बड़ी राहतें देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि महिला होमगार्डों को अब मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जाएगी। यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। इससे राज्य की महिला होमगार्डों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने होमगार्ड जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए साल में 12 Casual Leave (CL) देने का निर्णय लिया है। इससे जवानों को ड्यूटी के बीच निजी समय और आवश्यक आराम मिल सकेगा।
ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले होमगार्डों के लिए भी राहत दी गई है।
अब 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनाती करने वाले होमगार्डों को 200 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी, ठीक उसी तरह जैसे पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों को दी जाती है।
जिन होमगार्डों ने एसडीआरएफ की विशेष प्रशिक्षण प्राप्त की है, उन्हें अब 100 रुपये अतिरिक्त भत्तादिया जाएगा। इससे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनकी क्षमता और भूमिका को मजबूती मिलेगी।
सीएम धामी ने बताया कि—
भोजन भत्ता में 50% की वृद्धि की जा रही है।
वर्दी भत्ता को पुनः लागू किया जा रहा है।
ट्रेनिंग भत्ता 50 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये किया गया है।
ये सुधार लंबे समय से होमगार्ड विभाग की मांगों में शामिल थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik