मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 311/2025 के अंतर्गत सुरसिंहधार स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज को अब पोस्ट ग्रेजुएट (PG) नर्सिंग कॉलेज का दर्जा प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही एमएससी नर्सिंग कार्यक्रम के लिए15 नई सीटों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय टिहरी जनपद में उच्च स्तरीय नर्सिंग शिक्षा के नए अवसर खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कॉलेज के PG स्तर पर विकसित करने के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति, उपलब्ध अवसंरचना, निरीक्षण रिपोर्ट और वित्तीय-प्रशासनिक स्वीकृतियों की जानकारी ली।
डॉ. राजेश कुमार ने स्पष्ट कहा:
"मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नर्सिंग शिक्षा को सुदृढ़ बनाना और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार का लक्ष्य है।"
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि शासन ने 14 अगस्त 2025 को इस प्रस्ताव के लिए आवश्यक वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृतियाँ जारी कर दी थीं। 12 नवम्बर 2025 को कॉलेज परिसर का निरीक्षण करने के लिए निरीक्षण समिति गठित की गई, जिसने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण समिति की रिपोर्ट के अनुसार:
पर्याप्त भवन और कक्षाएँ
आधुनिक प्रयोगशालाएँ
सुसज्जित पुस्तकालय
मल्टीपरपज़ हॉल
एमएससी नर्सिंग के लिए आवश्यक अतिरिक्त कक्षाएँ
क्लीनिकल पोस्टिंग के लिए उपलब्ध सुविधाएँ:
जिला चिकित्सालय बौराड़ी (100 बेड)
सीएचसी नरेंद्रनगर (50 बेड)
कॉलेज क्षेत्रफल:
कुल क्षेत्र: 71,900.33 वर्गफुट
शैक्षणिक क्षेत्र: 32,452.97 वर्गफुट
हॉस्टल क्षेत्र: 39,447.36 वर्गफुट
सभी व्यवस्थाएँ PG नर्सिंग कार्यक्रम के अनुरूप पाई गईं, जिसके आधार पर कॉलेज को आधिकारिक रूप से PG मान्यता प्रदान की गई।
निरीक्षण समिति की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज में एमएससी नर्सिंग कार्यक्रम के लिए 15 सीटें स्वीकृत की गई हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा:
"पहाड़ी क्षेत्रों में नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।"
डॉ. एके आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा
डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा
मनीषा ध्यानी, रजिस्ट्रार
स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik