अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में डीडीए के विरोध में साप्ताहिक प्रदर्शन किया। डीडीए नहीं हटने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द डीडीए हटाने की मांग की।
मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कहा कि पिछले सात साल से भी अधिक समय से समिति जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सरकार की ओर से डीडीए हटाने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। डीडीए के कारण लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। भवन बनाने के लिए लोगों को कई विभागों की दौड़ लगानी पड़ रही है, लेकिन सरकार को लोगों की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। सदस्यों ने जल्द से जल्द सरकार से डीडीए हटाने की मांग की। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, ललित मोहन पंत, प्रतेश कुमार पांडे, अख्तर हुसैन, महेश चंद्र आर्या, शहाबुद्दीन, रोबिन मनोज भंडारी, कृष्ण चंद्र पांडे, पूरन सिंह रौतेला, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, गोविंद बल्लभ जोशी आदि रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik