सितारगंज। राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा कि महंगाई से निजात दिलाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी परिधि में लाने की मांग की। कहा कि भाजपा ने जीएसटी में 22 लाख करोड़ वसूले। अब जीएसटी से राहत दिलाने का जश्न मना रही है। कई वस्तुओं में जीएसटी स्लैब बढ़ाकर छूट का ढकोसलना कर दरें बढ़ा दी हैं। गणेश उपाध्याय ने कहा कि डीजल व पेट्रोल अन्य उत्पादों में जीएसटी लागू नहीं होता तब तक महंगाई को कम किसी हालत नहीं किया जाता की है। कहा कि आठ साल बाद भी व्यापारी, उद्योग और आम जनता कराह रही है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ रही है। वर्ष भर मेहनत कर नौकरी के इंतजार में युवाओं को मायूसी मिल रही है। युवा सड़कों पर हैं। सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। नकल माफिया को भी जेहाद का नाम देकर युवाओं की पीड़ा का खुला मजाक उड़ा रही है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik