ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 06, 2026 05:24 PM IST
  • Updated: October 06, 2026 05:24 PM IST
अपराध

ट्रिप्पल मर्डर से दहला दून,मृतकों में बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी शामिल

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्रंार्तगत तपोवन क्षेत्र में मंगलवार को दिन दहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने एक बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हालांकि एक बदमाश को स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर रायपुर क्षेत्रांर्तगत तपोवन स्थित विष्णुलोक कालोनी में स्थानीय लोगो को एक युवक खून सने कपड़ो मे भागता हुआ दिखायी दिया। जिस पर शक होने पर उन्होने उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जिसके पास से सोने के कुछ आभूषण प्राप्त हुए। पूछताछ करने पर वह युवक उन्हे एक घर में ले गया। जहंा एक बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी खून से लतपत जमीन पर पड़े दिखायी दिये। इस पर मामले की जानकारी रायपुर थाना पुलिस को दी गयी। दिन दहाड़े ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलने पर पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को कारोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया है। मृतक बुर्जुग रायपुर के ओएफडी से रिटायर्ड बताये जा रहे है। जिनके बेटे बाहर रहते है। बताया यह भी जा रहा है कि पिछले दिनों बुर्जुग दम्पत्ति के यहंा मकान पर रंग रोगन का कार्य कुछ लोगों द्वारा किया गया था। जिस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल पुलिस अब पकड़े गये आरोपी से पूछताछ में जुटी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा। वहीं दिन दहाड़े हुए इस ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×