ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 07, 2026 12:37 PM IST
  • Updated: February 07, 2026 12:40 PM IST
उत्तराखंड

देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट से मारपीट, खबरें चलाने पर जान से मारने की धमकी

देहरादून में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वरिष्ठ पत्रकार और जयभारत टीवी के प्रतिनिधि हेम भट्ट के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है, जब वे अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे।

पीड़ित पत्रकार हेम भट्ट ने कोतवाली डालनवाला में दी गई तहरीर में बताया कि डालनवाला क्षेत्र में एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स रोड पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोका। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान खबरें चलाने को लेकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 26/2026 दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक नरेन्द्र कोटियाल, चौकी प्रभारी आराघर द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद पत्रकार संगठनों में रोष व्याप्त है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×