ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 11, 2026 05:24 PM IST
  • Updated: March 11, 2026 05:29 PM IST
उत्तराखंड

देहरादून: प्रेमनगर जंगल में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की हालत को देखते हुए उसके चार से पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल के अंदर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जंगल के अंदर एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। महिला की पहचान और मामले के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है। 

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×