ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 27, 2026 11:49 AM IST
  • Updated: March 27, 2026 11:49 AM IST
उत्तराखंड

देहरादून में ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ का असर: हुड़दंगी युवकों पर पुलिस की सख्ती, रातभर चला चेकिंग अभियान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत पूरे जिले में रात के समय व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

Uttarakhand Police की टीमों ने शहर और देहात के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान पिछले दो दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 21 चार-पहिया और 50 दो-पहिया वाहनों को सीज किया गया।

इतना ही नहीं, हूटर, काले शीशे और रेस ड्राइविंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 1900 से अधिक व्यक्तियों और 2600 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई।

पुलिस ने रात्रि में बेवजह घूम रहे 288 लोगों से पूछताछ की, जिनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। 99 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए ₹49,500 का जुर्माना भी लगाया गया।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कॉलेज/विश्वविद्यालय के नाम पर रात में हुड़दंग करने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल युवकों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित संस्थानों से निष्कासन (रस्टिकेशन) भी सुनिश्चित किया जाएगा।

पुलिस अब लगातार लोकेशन बदल-बदल कर चेकिंग कर रही है, ताकि अराजक तत्वों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×