ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 05, 2026 09:33 PM IST
  • Updated: April 05, 2026 09:35 PM IST
उत्तराखंड

देहरादून मास्टर प्लान 2041: एमडीडीए ने जनभागीदारी और पर्यावरण संतुलित विकास पर जोर

रामनगर के छोई स्थित एक रिसोर्ट में शांतिकुंज कल्याण समिति की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष द्वारा साल भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद महिला और बाल सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में अनूप सिंह बिष्ट (संरक्षक), पंकज सती (अध्यक्ष), आनंद पाण्डे (सचिव), और जगत पाण्डे (उपाध्यक्ष) शामिल हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज सती ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि समिति वर्ष 2015 से चली आ रही अपनी सेवा की परंपरा को जारी रखेगी और मोहल्ले की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर प्रयास करेगी। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×