देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर की स्वच्छता, यात्रियों की सुविधा, संचालन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। आईएसबीटी में फैली गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।
सीएम ने परिवहन विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईएसबीटी परिसर की नियमित सफाई, साफ-सुथरी प्रतीक्षालय और शौचालय, साफ पेयजल सुविधाएँ, कचरा प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपाध्यक्ष एमडीडीए को विशेष रूप से प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर तत्काल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बसों की संचालन व्यवस्था, टिकट काउंटर, दुकानों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और यात्रियों से मुलाकात कर उनके सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की प्रतिक्रिया ही सुधार का आधार है।
धामी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी की सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में परिवहन विभाग और एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik