ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 30, 2026 01:10 PM IST
  • Updated: March 30, 2026 01:11 PM IST
उत्तराखंड

देघाट में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

देघाट क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम चिन्नतीली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मातम पसर गया।

मृतकों की पहचान दर्शन सिंह (24) और चन्दन सिंह (24), दोनों निवासी ग्राम चिन्तोली के रूप में हुई है। दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) और नरेन्द्र सिंह (18) की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। देघाट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×