ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 13, 2026 10:53 AM IST
अपराध

नशा मुक्ति केन्द्र में संदिग्ध हालत में शौचालय में पड़ा मिला मरीज का शव,हत्या की आशंका

रुड़की। मंगलवार देर रात  रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज का शव संदिग्ध हालत में शौचालय में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले। जिससे उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे मे ंलेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष ( 37) को उसके स्वजन ने सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में करीब तीन माह पहले भर्ती कराया था। मंगलवार की रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव संदिगध हालत में मिला। केंद्र के संचालक ने उसका शव पड़ा देखा इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या करने का शक जताया है, पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया है कि परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×