ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 24, 2026 04:13 PM IST
उत्तराखंड

दिन दहाड़े घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से युवक गंभीर घायल

उधम सिंह नगर।  जिला मुख्यालय रुद्रपुर में शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने घर में घुसकर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े वार्ड नंबर सात निवासी भूरे लाल के घर में अचानक एक दर्जन से अधिक लोग घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में भूरे लाल का 22 वर्षीय घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
वहीं, घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।  पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के बच्चों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना सामने आई। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। घायल को अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया गया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×