ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 21, 2026 04:18 PM IST
राज्य

मां पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन का समय बदला

चंपावत। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि के दर्शन कल से रात के समय नहीं हो सकेंगे। पूर्णागिरि मंदिर समिति ने रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक मंदिर के कपाट बंद रखन का निर्णय लिया है। श्रद्धालु अब सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक ही दर्शन कर पाएंगे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि यह व्यवस्था शारदीय नवरात्र शुरू होने से एक दिन पूर्व यानी नौ अक्टूबर तक लागू रहेगी। इस वर्ष 27 फरवरी से 15 जून तक चले 109 दिन के सरकारी मेले में चौबीसों घंटे दर्शन की सुविधा थी।15 जून को सरकारी मेला संपन्न हुआ था। 21 जून तक श्रद्धालुओं के लिए पथ प्रकाश और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। लेकिन सोमवार 22 जून से ये तमाम व्यवस्थाएं भी हटा ली जाएंगी। सरकारी मेला समाप्त होने के बाद भी पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।अब तक रात के समय भी श्रद्धालु आसानी से मंदिर के दर्शन कर रहे थे, लेकिन अब रात आठ बजे बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×