ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 05, 2026 02:26 PM IST
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ऋषिकेश । चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऑफलाइन पंजीकरण पांच हजार के पार चला गया है।
चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। उसके अनुरूप पंजीकरण के लिए मोबाइल टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस बार चारधाम यात्रा 19 अपैल से शुरू हुई थी। पिछले साल के मुकाबले धामों के कपाट करीब 10 दिन पहले खुले थे।ऑनलाइन पंजीकरण छह मार्च से शुरू कर दिया गया था। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हुआ। ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या शुरू में कम थी। मई के शुरू में ही ऑफलाइन पंजीकरण कराअब दिन में भी पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर को मिलाकर यह 10 हजार के पार है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। मई में स्कूलों में अवकाश भी शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती है। 15 से 20 जून के बीच ही सबसे अधिक यात्री आते हैं। आन-द-स्पाट पंजीकरण कराने वाले यात्रियों की संख्या ऋषिकेश में ही पांच हजार के पार है।अब दिन में भी पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ दिख रही है। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर को मिलाकर यह 10 हजार के पार है। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन को उम्मीद है कि 10 मई के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। मई में स्कूलों में अवकाश भी शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती है। 15 से 20 जून के बीच ही सबसे अधिक यात्री आते हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×