ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 15, 2026 02:14 PM IST
राज्य

मानसून के बाद पर्यटकों के लिए खुला कॉर्बेट का बिजरानी जोन

नैनीताल। मानसून के चलते बंद किया गया कॉर्बेट का प्रसिद्ध बिजरानी पर्यटन जोन गुरूवार को  पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले ही दिन बिजरानी जोन में पर्यटकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आलम यह रहा कि सुबह और शाम दोनों पालियों के सभी सफारी स्लॉट पहले ही बुक हो गए। बिजरानी जोन के खुलने से जहां पर्यटन गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है।
गुरूवार सुबह नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का प्रसिद्ध बिजरानी पर्यटन जोन  विधिवत रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पार्क वार्डन बिंदरपाल सिंह, रेंज अधिकारी नवीन पांडे और रेंज अधिकारी ललित आर्या समेत वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों की जीपों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। लंबे इंतजार के बाद सफारी शुरू होने से पर्यटकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पर्यटक जंगल की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों को करीब से देखने की उम्मीद के साथ सफारी पर निकले। गौरतलब है कि मानसून के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बिजरानी पर्यटन जोन को प्रत्येक वर्ष 30 जून को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद 15 अक्टूबर से इसे दोबारा पर्यटकों के लिए पुनः खोला जाता है। बिजरानी जोन के खुलने से रामनगर के होटल, रिसॉर्ट, जिप्सी संचालकों और अन्य पर्यटन कारोबारियों को भी आगामी सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। अब पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार का इंतजार रहेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×